एसपी ने जनरल परेड का लिया जायजा

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। एसपी के परेड ग्राउंड पहुंचने पर रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात परेड प्रारम्भ हुई। जनरल परेड के बाद अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया। इसके बाद प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग-अलग ड्रिल व आर्म्स ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा गया। परेड पश्चात आप पुलिस लाईन कार्यालय पहुंचे जहॉ आपको क्वाटरगार्ड में क्वाटर द्वारा सलामी दी गयी।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव नियुक्त शासकीय सेवकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Fri Nov 7 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वन एवं स्वास्थ्य विभागों के नव नियुक्त शासकीय सेवकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नव नियुक्त कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार […]

You May Like