भिण्ड: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला स्तर एवं प्रत्येक मतदान केन्द्र पर किया जाएगा। 25 जनवरी को अवकाश होने के कारण मतदाता दिवस की शपथ 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी।अपर कलेक्टर ने समस्त शासकीय अशासकीय कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित कर कहा कि 23 जनवरी सुबह 11 बजे अपने एवं अपने अधीनस्थ संचालित समस्त कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों/ कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाएं।
शैक्षणिक संस्थायें विद्यार्थियों को भी मतदाता दिवस की शपथ दिलाएं।इस बीच आज गुरुवार को भिण्ड में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक सांसद संध्या राय की अध्यक्षता में सुबह से कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में चल रही है जिसमें जिला पंचायत भिण्ड अध्यक्ष, समस्त नगरीय निकाय अध्यक्ष, समस्त जनपद पंचायत अध्यक्ष मौजूद हैं।
