​बीमारी से परेशान बुनकर ने दी जान, घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

शहर के वार्ड क्रमांक 2 में 45 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंढरी बेड़े के रूप में हुई है, जो पेशे से बुनकर था और इसी कार्य से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
​परिवार की अनुपस्थिति में उठाया कदम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय पंढरी घर में अकेले था तथा उसके परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे, तब घटना का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया।
​बीमारी बनी मौत का संभावित कारण!
सौसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस का अनुमान है कि पंढरी पिछले कुछ समय से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित था, संभवतः इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। थाना प्रभारी रूपलाल उईके ने बताया कि पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर मामले को जांच में लिया है। उन्होंने कहा, “फिलहाल प्रारंभिक जांच में बीमारी की बात सामने आ रही है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।

Next Post

किसान कर्ज माफी पर मंत्री ने बोला झूठ, जनता और किसानों से माफी मांगें विश्वास सारंग : कमलनाथ

Thu Dec 25 , 2025
छिंदवाड़ा:वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसान कर्ज माफी को लेकर भाजपा सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ रात-दिन धोखा करने वाली भाजपा सरकार के मंत्री ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई किसान कर्ज माफी […]

You May Like