सतना: नागौद क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. घटना 3 अगस्त की रात की है, जब चार वाहन सवार युवक विनेश सिंह बैर के घर के पास पहुंचे और गाली-गलौच कर फायरिंग की. शिकायत पर नागौद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश की जा रही थी.
सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने अंकित ओझा, अनुराग सिंह परिहार, अभय सिंह परिहार और नटवर खान को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन वाहन (स्कार्पियो, बोलेरो, थार) जब्त किए गए.मुख्य आरोपी अंकित ओझा शराब ठेकेदार का मैनेजर है और शेष युवक उसके सहयोगी हैं. फायरिंग का उद्देश्य शराब कारोबार में दबदबा बनाना था.
