महिला का पीछा कर करने लगा अश्लील इशारे, कुत्ता घुमाने के बहाने करता था पीछा

इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में महिला का पीछा कर अश्लील इशारे करने और लगातार फोन कर परेशान करने वाले पड़ोसी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी पिछले एक साल से महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था.पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी मनोज साहू, जो उसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहता है, लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था. आरोपी बार बार फोन कर बात करने की कोशिश करता था.

जब महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो उसने अपनी पत्नी के मोबाइल से कॉल करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, आरोपी महिला से बात करने के लिए उसके पति के मोबाइल पर भी कॉल करता था. पीड़िता ने बताया कि जब भी वह अपनी बेटी को बस स्टॉप तक छोड़ने जाती है, आरोपी कुत्ता घुमाने के बहाने उसका पीछा करता था. इस दौरान वह अकेले में बात करने की कोशिश करता और अश्लील इशारे करता था. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति के घर पर नहीं होने पर आरोपी अलग अलग बहाने बनाकर जबरन फ्लैट में घुस आता था. इन हरकतों से वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी. विजयनगर पुलिस ने आरोपी मनोज साहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

छत से गिरने से ढाई साल की बच्ची की मौत, खेलते खेलते हुआ हादसा

Sun Apr 26 , 2026
इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में पहली मंजिल की छत से गिरने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई. हादसा खेलते खेलते रेलिंग के पास पहुंचने के दौरान हुआ. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.घटना श्रीराम नगर की है. मृत बच्ची मुस्कान पिता नरेन्द्र दशोरे की […]

You May Like