जबलपुर: ग्वारीघाट व लार्डगंज थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में चाकूबाजी हो गई जिसमें दो लोग घायल हुए।लार्डगंज पुलिस ने बताया कि राजा सोनी 18 वर्ष निवासी देवरी गनेशगंज सिवनी लखनादौन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गेंदा के फूल लेकर अपने चाचा दुर्गेश सोनी के साथ फूल बेचने फूलमंडी पड़ाव जबलपुर आया था, पड़ाव फूलमंडी में लेकर गाड़ी खड़ी कि उसी समय अनुज रैकवार, आर्यन यादव, रितेश उर्फ विक्की आकर उसे देखकर गाली गलोज करते हुये।
शराब पीने के लिये 200 रूपये मांगने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो रितेश उर्फ विक्की ने उसे पकड़ लिया तथा आर्यन यादव ने ईंट से हमलाकर कंधे में चोट पहॅुचा दी अनुज रैकवार चाकू निकालकर हमला किया। ग्वारीघाट थाना में नरेश ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम छेवला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि अशोक उइके धर्मेन्द्र उईके, अज्जू चौधरी आये और उससे शराब पीने के लिये रूपयों की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो चाकू से हमला कर हाथ पेट में चोट पहुंचा दी।
