भोपाल की वीआईपी रोड पर सनरूफ से शराब पीते युवकों का VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल। राजधानी की वीआईपी रोड पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते और खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार तड़के करीब 4 बजे की है। वीडियो में तीन युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते नजर आ रहे हैं, जबकि चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चलाता दिखाई देता है। इस दौरान कार सड़क पर लहराते हुए चल रही थी, जिससे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।

वीडियो वायरल होने के बाद भोपाल पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना कानून का उल्लंघन है। मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है, तो संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Next Post

भोपाल पुलिस का सेफ क्लिक 2.0: 50 स्थानों पर साइबर संवाद, 7500 नागरिकों को किया जागरूक

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल। पुलिस कमिश्नरेट के 150 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने 50 स्थानों पर साइबर संवाद आयोजित किया. रविवार को लगभग 7,500 नागरिकों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया. ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत पुलिस कमिश्नरेट के सभी पुलिस थानों एवं साइबर क्राइम ब्रांच की तरफ […]

You May Like