गुजरात ले जाकर लूटी आबरू, वीडियो बनाया, बहन चंगुल में फंसी

जबलपुर : बेलखेड़ा निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर भाजपा नेता गुजरात ले गया जहां उसकी आबरू लूटी। इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए। पीडि़ता किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर निकली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बहन का भी अपहरण हुआ है उसे भी गुजरात ले जाया गया जहां उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीडि़ता 21 वर्षीय ने बताया कि सुरेन्द्र पटेल द्वारा उसे बहल फुसला कर विवाह करने का प्रलोभन देकर 6 फरवरी 2026 को को सूरत ताताथईयाँ गुजरात ले गया था तीन महीने तक साथ ही एक कमरे में रखा और उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। जिसका वीडियो भी बनाया। इस बीच मौका मिलते ही सुरेन्द्र के चंगुल से छूटकर किसी तरह निकली और 26 मई को वापस अपने घर आ गई और परिजनों को आपबीती सुनाई। प्रशांत नामक युवक भी उसकी 16 वर्षीय बहन का अपहरण कर ले गया है। बहन गुजरात में ही है। प्रशांत पटेल द्वारा छोटी बहन से शारीरिक शोषण करता है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि मामले को रसूखदार रफा दफा करने में लगे है। आरोपित भाजपा नेता है ।

Next Post

कारों में भिड़ंत, दंपत्ति घायल

Thu May 28 , 2026
जबलपुर: चरगवां स्थित ग्राम मिरगा और भिडक़ी के बीच कारों में भिड़ंत हो गई जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । मामले में परिजनों ने सुनियोजित तरीके से एक्सीडेंट कराने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार पुरवा निवासी रामकिशोर दीक्षित अपनी पत्नी […]

You May Like