वारदात की फिराक में था युवक, पुलिस ने बम के साथ दबोचा

जबलपुर: घमापुर पुलिस ने जीसीएफ मस्जिद के सामने मैदान से एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अपने हाथ में घातक सुअर मार बम लेकर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

पुलिस ने बताया कि जीसीएफ मस्जिद के सामने मैदान के पास घेराबंदी कर जयंत कुशवाहा (19), निवासी लालमाटी, चांदमारी, घमापुर को दबोचा। जिसके कब्जे से सुअर मार बम जब्त किया गया। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह बम कहां से लाया था। पुलिस ने आरोपी जयंत कुशवाहा के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

ग्वालियर हादसे के घायलों से मिलने AIIMS पहुंचे जीतू पटवारी, सरकार पर साधा निशाना

Thu Oct 22 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को भोपाल के एम्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने ग्वालियर सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों से भी बातचीत की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना […]

You May Like