टिकट चैकिंग से 66 करोड़ का राजस्व प्राप्त

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर तीनों मण्डलों में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से सितम्बर 2025 तक कुल 9 लाख 56 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 66 करोड़ 35 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है। जो इसी अवधि में पिछले वर्ष वसूले गये जुर्माने की तुलना में 8.32 प्रतिशत अधिक है। मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड द्वारा मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट अनबुक्ड लगेज अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 17 हजार प्रकरण से रेलवे ने 1 करोड़ 09 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। जबलपुर मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट अनबुक्ड लगेज अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 4 लाख 42 हजार प्रकरण से रेलवे ने 32 करोड़ 58 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

Next Post

कफ सिरप से 24 मासूमों की मौत का मामला: आरोपी डॉक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई बढी

Thu Oct 16 , 2025
समय अभाव के कारण नहीं आया नम्बर जबलपुर। प्रदेश में जानलेवा कफ सिरप से हुई 24 मासूमों की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी ने जमानत के लिये हाईकोर्ट की शरण ली है। आरोपी डॉक्टर को जमानत नहीं दिये जाने के खिलाफ 11 आपत्ति दायर की गयी […]

You May Like