जबलपुर: हनुमानताल में उधारी की रकम से खोला गया ब्युटी पार्लर घाटा होने पर बंद हो गया और उधारी की रकम समय पर न चुकाने की बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने मिलकर एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रेमलता सोनकर निवासी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ननद यशोदा सोनकर सती चौक हनुमानताल में आशा कोरी के मकान में किराये से रहती है।
ननद ने व्यापार के लिये दो लाख रुपये विद्या कोरी, आशा कोरी, विक्की उर्फ प्रमोद कोरी को दिये थे, इसी बात को लेकर ननद यशोदा सोनकर का विद्या कोरी से पैसो को लेकर विवाद हो रहा था, उसने बीच बचाव किया विद्या कोरी, प्रमोद कोरी, धनीराम कोरी और शिवानी कोरी चारों ने मिलकर मारपीट की। इसी प्रकार विद्या कोरी निवासी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास के मकान में यशोदा सोनकर किराये से रहती है। जिसने उसे व्यापार के लिये दो लाख रूपए दिये थे, जिसके बाद उसने ब्युटी पार्लर की दुकान खोली थी, घाटा लगने पर पार्लर बंद कर दिया था।
जिसके चलते रूपये को समय पर नहीं लौटा पायी। इसी बात को लेकर यशोदा सोनकर से पैसो को लेकर बविवाद हो रहा था, तभी यशोदा सोनकर ने फोन करके अपनी भाभी प्रेमलता सोनकर, बादल सोनकर को बुलवा लिया और तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। विद्या कोरी की रिपोर्ट पर प्रेमलता सोनकर, बादल सोनकर, यशोदा सोनकर एवं प्रेमलता सोनकर की रिपोर्ट पर विद्या कोरी, प्रमोद कोरी, धनीराम कोरी, शिवानी कोरी पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
