संघ के शताब्दी वर्ष मे 15 करोड़ परिवारो तक पहुंचना लक्ष्य: रामलाल 

सागर।डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा ‘युवा-संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी, सागर विभाग के संघचालक डा० गौरी शंकर चौबे , संघ चालक डा0 धीरेन्द्र मिश्रा , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० दीपांशु दुबे के द्वारा दीप-प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० दीपांशु दुबे ने कहा कि ‘इंस्टेंट प्लेजर’ त्वरित आनंद आज के युवा वर्ग की एक प्रमुख चुनौती है। भारत के युवा को दीर्घकालिक उद्देश्यों को ध्यान में रखकर कार्य नियोजन करना चाहिए । मुख्य वक्ता रामलाल ने कहा कि संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया है और हमारा लक्ष्य है कि इस पावन अवसर पर हमें भारत के १५ करोड़ परिवारों तक पहुंचना है । संघ की शुरुआत ही उपहास एवं उपेक्षा से हुई। इसलिए संघ उपेक्षा एवं विरोध से घबराता नहीं है. संघ सदैव वसुधैव-कुटुंबकम के विचार के साथ कार्य करता है. संघ प्रयास करता है कि युवा पीढ़ी अच्छा सोचें, अच्छा बोले एवं अच्छा करे यही देश भक्ति है। आज युवा पीढ़ी के योगदान के कारण भारत विश्व स्तर पर अग्रणी देशों की आँखों में आँखें डालकर बात कर रहा है। कभी भी देश में विपत्ति आती है तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सबसे पहले उपस्थित होता है. इस बात की सराहना सभी करते हैं. संवाद सत्र के दौरान रामलाल ने राहुल सिंह ठाकुर पीपरा के प्रश्न –‘ ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं के पलायन को रोकने के लिए खेती में कौन से नए अवसर सृजित किए जा सकते है? का उत्तर देते हुए कहा कि गांव तक अच्छी शिक्षा एवं अच्छे चिकित्सालय स्थापित हो रहे हैं. संघ के स्वयं सेवक विद्या भारती एवं एनएमओ आदि संगठनों के माध्यम से सुदूर गांवों तक अच्छी सुविधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे है.

अदिति नाहार के प्रश्न –‘आज के युवाओं में पहचान की उलझन की समस्या से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुवे रामलाल जी ने कहा कि – परिवारों में व्यक्तिवाद बढ़ रहा है, हमें अपनी पहचान बड़ा करने की आवश्यकता है, और हमारी सबसे बड़ी पहचान एक हिंदू और एक संस्कृति के रूप में है।कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की छात्रा नीलम मिश्रा द्वारा वंदे-मातरम्’ गीत के गायन से किया गया।

Next Post

मकर संक्रांति मेले के दौरान भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

Tue Jan 13 , 2026
सीधी। अपर जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 जनवरी 2026 को थाना कमर्जी अंतर्गत गायघाट सोनपुल पर आयोजित होने वाले मेले के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया […]

You May Like