बोतराई में लगा नशा मुक्ति विधिक साक्षरता शिविर, ग्रामीणों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

पथरिया/दमोह: अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग व अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अंतर्गत तहसील पथरिया के ग्राम बोतराई स्थित पंचायत भवन में नशा मुक्ति व विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति पथरिया, जूही सिंह ने किया.उन्होंने उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों व विधिक जागरूकता के संबंध में जानकारी दी। जूही सिंह ने बताया कि शराब, तंबाकू, गुटखा, गांजा व अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार व समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है.नशा व्यक्ति की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सामाजिक व आर्थिक समस्याओं को जन्म देता है.उन्होंने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की. शिविर में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति, विधिक अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई और नशा न करने का संकल्प दिलाया गया.

Next Post

साइबर ठगी से बचने पुलिस मोहल्लों में पहुंची, लोगों को बताए बचाव के तरीके

Fri Jun 26 , 2026
इंदौर: लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के बीच थाना तुकोगंज पुलिस ने गुरुवार को वल्लभ नगर क्षेत्र में मोहल्ला बैठक आयोजित कर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए. सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस ने नागरिकों को यूपीआई फ्रॉड, फिशिंग लिंक, ओटीपी […]

You May Like