साइबर ठगी से बचने पुलिस मोहल्लों में पहुंची, लोगों को बताए बचाव के तरीके

इंदौर: लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के बीच थाना तुकोगंज पुलिस ने गुरुवार को वल्लभ नगर क्षेत्र में मोहल्ला बैठक आयोजित कर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए. सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस ने नागरिकों को यूपीआई फ्रॉड, फिशिंग लिंक, ओटीपी ठगी और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया.

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें. साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई. पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा.

Next Post

शिखर सम्मेलन से पहले तुर्की में आतंकवादियों से संबंध के संदेह में 100 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार : रिपोर्ट

Fri Jun 26 , 2026
अंकारा, 26 जून (स्पुतनिक/वार्ता) नाटो शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा के व्यापक अभियान के तहत तुर्की की राजधानी अंकारा में आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तुर्की की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यहां सात-आठ जुलाई को नाटो राष्ट्राध्यक्षों और […]

You May Like