लियोनेल मेसी फुटबॉल के इतिहास में 900 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ब्यूनस आयर्स, 19 मार्च (वार्ता) अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी अपने करियर में 900 गोल करने वाले दूसरे फुटबॉल खिलाड़ी बन गये हैं। इस उपलब्धि के साथ ही वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की खास जमात में शामिल हो गए। 38 साल मेसी ने चेज स्टेडियम में कॉन्काकैफ चैंपियंस कप में नैशविले एफसी के साथ इंटर मियामी के 1-1 से ड्रॉ रहे मैच की शुरुआत में ही गोल करके यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। हालांकि, इस मैच के बाद इंटर मियामी टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इस मुकाबले में मेसी ने अपना 900वां गोल बाएं पैर से किया। उन्होंने अपना पहला गोल 17 साल की उम्र में बार्सिलोना के लिए किया था। उनके सीनियर फुटबॉल करियर के पहले गोल के ठीक 21 साल बाद यह 900वां गोल आया।

मैच के बाद इंटर के मैनेजर जेवियर माशेरानो ने कहा, “मैं बस एक सौभाग्यशाली दर्शक हूं, न इससे ज्यादा, न इससे कम। मैंने उनके गोल करने में अधिक योगदान नहीं दिया है न तो असिस्ट (गोल में मदद) देकर, और न ही अब एक कोच के तौर पर।” माशेरानो ने कहा, ”मैं इतना खुशकिस्मत रहा हूं कि मैंने उनके किए गए ज्यादातर या कई गोलों को आप सबसे कहीं अधिक करीब से देखा है, और यह अपने आप में एक बहुत बड़ा सौभाग्य है। जिस आंकड़े 900 की हम बात कर रहे हैं, वह अविश्वसनीय है, और यही वजह है कि लियो मेसी जैसा कोई दूसरा नहीं है।”
मेसी के गोल:
बार्सिलोना 672 गोल
अर्जेंटीना 115 गोल
इंटर मियामी 81 गोल
पेरिस सेंट-जर्मेन 32 गोल

Next Post

विनय कुमार यादव ने अर्जुनवीर शिशिर के खिलाफ प्लेऑफ में जीता खिताब

Thu Mar 19 , 2026
गुरुग्राम, 19 मार्च (वार्ता) दिल्ली के विनय कुमार यादव ने गुरुग्राम के गोल्डन ग्रीन्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले गए 25 लाख रुपये के डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन 2026 में चंडीगढ़ के 15 साल के अर्जुनवीर शिशिर के खिलाफ प्लेऑफ में जीत हासिल कर अपना पहला खिताब जीता। तीस […]

You May Like