सूपाताल में चाकूबाजी, चाचा-भतीजा घायल

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत सूपाताल में बदमाशों ने चाकूबाजी कर दी जिसमेें चाचा-भतीजा घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक शनि बर्मन 19 वर्ष निवासी सूपाताल आजाद नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सूपाताल के पास गुटखा लेने गया था दुकान बंद होने से वापस अपने घर आ रहा था.

रास्ते में पिंटू बाबा मुसलमान, अंजार, कल्लू खान मिले जो उसे रोक लिये पिंटू बाबा उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों विवाद करने लगे, तीनों हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे, उसके चाचा अमित बर्मन बीच बचाव करने आये तो पिंटू बाबा ने चाकू से हमलाकर चाचा के हाथ में चोट पहॅुचा दी।

Next Post

डायल 112 मेें कॉल करने पर कोषाध्यक्ष को धमकाया

Mon Dec 22 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर मेंं डायल 112 में कॉल करने पर बदमाश ने कोषाध्यक्ष को धमकी दे डाली। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शैलेन्द्र तिवारी 41 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह तिवारी फाउण्डेशन का कोषाध्यक्ष है। रात लगभग […]

You May Like