गुड़ी पड़वा पर खण्डेलवाल ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि और विकास की कामना

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुड़ी पड़वा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए इस पर्व को नई ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक बताया।

खण्डेलवाल ने कहा कि शक्ति की आराधना का यह पावन पर्व प्रदेश के नागरिकों को विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नव संवत्सर सभी के जीवन में नई उम्मीदें और सफलताएं लेकर आएगा।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों को हर्ष, उल्लास और सद्भाव के साथ मनाने की समृद्ध परंपरा रही है। गुड़ी पड़वा हमें बीते समय की असफलताओं को पीछे छोड़ते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का संदेश देता है।

Next Post

पुलिस के साथ मारपीट करने वाले चारो आरोपी गिरफ्तार

Wed Mar 18 , 2026
रीवा। सिविल लाइन पुलिस से शराब पीकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों में एक बर्खास्त पूर्व पटवारी भी है. दरअसल मंगलवार की रात रेलवे ब्रिज के पास रात को शराबियों को हटाने गई पुलिस पर हमला हो गया था. जिसका वीडियो सोशल […]

You May Like

Play sound