आरएसएस पथ संचलन के स्वागत पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, दो के खिलाफ केस दर्ज

भोपाल। उज्जैन में पांच नवंबर को निकले आरएसएस के पथ संचलन के दौरान एक सोशल मीडिया पोस्ट अचानक गंभीर विवाद में बदल गई। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सनवर पटेल और बोर्ड के डायरेक्टर फैजान खान को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई।

जानकारी के मुताबिक, पथ संचलन का तोपखाना क्षेत्र में मंच लगाकर स्वागत किया गया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो श्री पटेल व फैजान खान ने सोशल मीडिया पर साझा किए थे। इसी पोस्ट पर ताज अंसारी और फजल खान बाबा नामक दो युवकों ने अमर्यादित भाषा लिखते हुए जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत मिलने पर महाकाल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। श्री पटेल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

“समझदारी से खाया भोजन बनता है औषधि”

Sat Nov 15 , 2025
“समझदारी से खाया भोजन बनता है औषधि” भोजनं औषधं भवेत्” — आयुर्वेद का यह सिद्धांत स्पष्ट करता है कि भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संपूर्ण पोषण का आधार है। सही भोजन यदि गलत समय पर किया जाए, तो वही भोजन शरीर के […]

You May Like