अवैध एसिड बनाने और भण्डारण करने पर कारखाना सील

इंदौर: महू में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एसिड बनाने और भंडारण करने पर कारखाना सील किया. इसके साथ ही एक कंपनी द्वारा बिना रेरा रजिस्ट्रेशन के प्लॉट बेचने पर ऑफिस सील किया. पतंग दुकानदारों को चाइनीज धागे को लेकर दिशा निर्देश दिए.महू एसडीएम राकेश परमार ने आज ग्राम भाटखेड़ी स्थित एडवांस हाइजिन प्रोडक्ट कंपनी का औचक निरीक्षण किया. मौके पर एसिड बनाने का कारखाना पाया गया.

संचालक द्वारा मौके पर कोई भी परमिशन व एनओसी नहीं प्रस्तुत की गई. कारखाने में फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं थी. उक्त कारखाना खसरा क्र. 25/2 में 0.137 हेक्टेयर रकबे में संचालित हो रहा था. उक्त जमीन के मालिक आलोक जैन पिता प्रताप जैन तथा शैल जैन पति आलोक जैन का होना बताया गया. उक्त स्थान पर पिछले दो वर्षों से एसिड का भण्डारण किया जा रहा था, किंतु भण्डारण की अनुमति नहीं ली गई थी. मौके पर प्लास्टिक के 9 टेंक एसिड से भरे पाये गए. कारखाने पर सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए थे. एसडीएम परमार ने अनियमितता पर कार्रवाई करते हुए उक्त कारखाने सील कराया.

रेरा रजिस्ट्रेशन के बिना के प्लाट बेचने पर कंपनी ऑफिस सील
इसके अलावा एसडीएम महू ने ग्राम भाटखेड़ी में दिव्य इंटरप्राइजेस एण्ड कंस्ट्रक्शन कंपनी का भी अचानक निरीक्षण किया गया. कंपनी के ऑफिस में प्लाट बेचने संबंधी अनुमति/दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए. कंपनी का प्लाट बेचने का रेरा रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। मौके पर ही ऑफिस को सील किया. एसडीएम ने महू में चाइनीज मांझे को लेकर भी पतंग दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा दुकानदारों को दिशा निर्देश दिए. इस दौरान तहसीलदार महू, ग्राम पटवारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

Next Post

जनसुनवाई में शिक्षा व इलाज के लिए मिली मदद

Wed Dec 10 , 2025
इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शिवम वर्मा की विशेष उपस्थिति में जनसुनवाई सम्पन्न हुई. जनसुनवाई में 285 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अनेक का हाथों-हाथ निराकरण किया गया. जिन आवेदनों पर तत्काल निर्णय संभव नहीं था, उनके लिए कलेक्टर ने समय-सीमा निर्धारित की. अधिकारियों को निर्देशित किया कि […]

You May Like