लव कुश डबल डेकर ब्रिज की एक भुजा इस महीने होगी शुरू

इंदौर:आईडीए द्वारा लव कुश डबल डेकर ब्रिज को जुलाई में शुरू करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब उक्त डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज पिछड़ गया है. उक्त ब्रिज से आईडीए इस महीने के अंत में एक तरफ से यातायात शुरू करने की तैयारी कर रहा है.आईडीए लव कुश चौराहे पर बाणगंगा से उज्जैन रोड पर डेढ़ किलोमीटर लंबा ब्रिज का निर्माण कर रहा है. उक्त ब्रिज पर का काम अंतिम चरण में है. ब्रिज पर दोनों तरफ बो स्टिंग गर्डर लांच करने का काम पूरा हो चुका है.

आईडीए द्वारा शहर में पहला डबल डेकर ब्रिज बनाया जा रहा है. उक्त ब्रिज की खासियत यह है कि नीचे से मैट्रो और मेट्रो के नीचे से आईडीए का एमआर 10 सड़क से सुपर कॉरिडोर जाने वाला ब्रिज है. डबल डेकर ब्रिज का 95 प्रतिशत काम हो चुका है और लव कुश चौराहे पर उक्त ब्रिज के चार स्पान में कुल 32 गर्डर डाली गई. उक्त ब्रिज का काम अंतिम चरण पहुंच गया है.

आईडीए लवकुश चौराहा पर 147 करोड़ रुपए की लागत 24 मीटर चौड़ा 6 लेन ब्रिज का निर्माण कर रहा है. ब्रिज का निर्माण अहमदाबाद की विजय मिस्त्री कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है. उक्त ब्रिज का निर्माण कार्य दिसंबर में पूरा होने की संभावना बताई गई थी, लेकिन बो स्टिंग गर्डर लांच करने के कर्ज में चार महीने लग गए. आईडीए द्वारा अनुसार डबल डेकर ब्रिज पर जुलाई आवागमन शुरू हो करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन आईडीए जुलाई वाले लक्ष्य से भी पिछड़ गया है. अब आईडीए द्वारा लव कुश डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज के तरफ से इस महीने के अंत तक यातायात शुरू करने की योजना है.
तकनीकी कार्यों से हुई देरी
आईडीए सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े ने कहा कि कुछ तकनीकी कार्यों में देरी हो गई. इस महीने के अंत में एक तरफ से यातायात शुरू करने की तैयारी है. तीन लेन से आवागमन शुरू कर देंगे.

Next Post

महाराष्ट्र विधानसभा ने डांस बार से जुड़ी कमियों को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण विधेयक पारित किया

Wed Jul 8 , 2026
मुंबई , (वार्ता) महाराष्ट्र विधानसभा ने राज्य में गैर-कानूनी डांस बार के बढ़ते चलन को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक पारित किया जिसका उद्देश्य ‘ऑर्केस्ट्रा से जुड़ी उस कमी’को खत्म करना है, जिसका फायदा उठाकर कुछ स्थान लंबे समय से कड़े […]

You May Like