भाजपा जिला नीमच ने सभी मंडलों के प्रभारियों की घोषणा की

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य एवं जिला संगठन प्रभारी सुभाष पटेल की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल द्वारा जिले के समस्त मंडल प्रभारियों की घोषणा कर सूची जारी की गई है। घोषित मंडल प्रभारियों में विधानसभा क्षेत्र नीमच के अंतर्गत—दीनदयाल मंडल नीमच की प्रभारी रेखा धाकड़, मुखर्जी मंडल नीमच के अशोक विक्रम सोनी, उत्तर मंडल के नरेंद्र मालवीय, दक्षिण मंडल के श्याम काबरा, भादवामाता मंडल के अश्विन सोनी तथा कुशाभाऊ मंडल के लिए आशीष सारडा को प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र मनासा के अंतर्गत—दीनदयाल मंडल से शिवम पुरोहित, मुखर्जी मंडल से श्रीमती किरण शर्मा, कुकड़ेश्वर मंडल से सतीश व्यास, रामपुरा मंडल से धनसिंह कैथवास तथा कुशाभाऊ मंडल से सत्यनारायण गोयल को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र जावद के अंतर्गत—जावद मंडल से अर्जुनसिंह सिसोदिया, मोरवन मंडल से निलेश पाटीदार, रतनगढ़ मंडल से आदित्य मालू तथा सिंगोली मंडल से राकेश पप्पू जैन को मंडल प्रभारी बनाया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मंडल प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारी संगठन के कार्यक्रमों, अभियानों एवं गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

भाजपा जिला संगठन ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Next Post

कलेक्टर ने लिया योजनाओं का जमीनी जायजा, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद

Fri Aug 14 , 2026
नीमच। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को ग्राम जीरन, फोफलिया एवं हरवार का निरीक्षण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं हितग्राहीमूलक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने जीरन […]

You May Like