इंदौर:इंदौर जिला अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का महापौर सचिवालय में सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश पाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र नीम, सचिव धर्मेंद्र गुर्जर, सह सचिव निमेष सोलंकी, कोषाध्यक्ष पल्लविका अध्यारु सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का अभिनंदन किया गया।इस अवसर ओर अभिभाषक मुकेश शर्मा भी उपस्तिथ रहे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
