6964 विद्यार्थियों ने दी दोबारा बोर्ड परीक्षा

 

जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 वीं और 12 वीं के नतीजे घोषित होने के बाद जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा नहीं दी या फिर इस परीक्षा में अपने नंबरों से खुश नहीं है या एग्जाम में फेल हो गए हैं, उनकी दोबारा परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में सोमवार को दोनों ही कक्षाओं में मिलाकर कुल 6964 विद्यार्थियों ने दोबारा बोर्ड परीक्षा दी है। परीक्षा प्रभारी आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 12 वीं कक्षा में भौतिक शास्त्र और अर्थशास्त्र का पेपर आयोजित किया गया। जिसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 48 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कुल 2660 विद्यार्थियों में से 2558 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 102 विद्यार्थी अनुपस्थित थे।

दसवीं के 113 विद्यार्थी अनुपस्थित

दोबारा शुरू हुई बोर्ड परीक्षा का सोमवार को चौथा पेपर दसवीं कक्षा में विज्ञान विषय का था। जिसमें 113 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा प्रभारी आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार दसवीं के पेपर के लिए भी जिले में कुल 48 केंद्र स्थापित किए थे, जिसमें 4519 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे, जिसमें से 4406 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है, जबकि 113 विद्यार्थी पेपर में अनुपस्थित थे।

Next Post

देवास ज़िले में ज़हर खाने की घटना: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon Jun 23 , 2025
देवास। जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के धोब घट्टा गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा ज़हर खा लेने की घटना ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटी का इलाज इंदौर […]

You May Like