ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 2 यात्रियों के शव मिले हैं जिसमें एक की पहचान हुई जबकि दूसरे की नहीं। जीआरपी पुलिस ने बताया कि झांसी से ग्वालियर एक यात्री राजकुमार अपने परिजनों के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
वह झाँसी लौट रहे थे। सीढी उतरते समय उन्हें अटैक आया और वहीं गिर गए। जब सूचना डिप्टी एसएस को दी गई तो आरपीएफ और रेलवे के डॉक्टर मौके पर पहुंचे लेकिन यात्री की मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिवार को सूचना दे दी है। दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
