स्वास्थ्य केंद्र में तालाबंदी से भड़के ग्रामीण, चक्का जाम और प्रदर्शन की चेतावनी

फतेहपुर अजबधाम /दमोह। क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अजनबाधाम, जिला दमोह) में स्टाफ की अनुपस्थिति और केंद्र बंद रहने के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। 10 सितंबर 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ताला लटका देख स्थानीय निवासियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

*तालाबंदी से परेशान ग्रामीण, चक्का जाम की तैयारी*

ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से स्वास्थ्य कर्मियों व स्टाफ की कमी चल रही है, जिसके कारण आए दिन अस्पताल बंद रहता है और मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से त्रस्त होकर अब ग्रामीणों ने सामूहिक प्रदर्शन और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने की रणनीति बनाई है।

*100 से अधिक लोगों वा महिलाओं के जुटने की संभावना*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन में चकरदा, फतेहपुर और आसपास के अजनबाधाम क्षेत्र से लगभग 100 से अधिक ग्रामीणों के एकत्र होने की संभावना है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रमुख लोग दीनदयाल पटेल (निवासी: चकरदा)आलोक चौधरी (निवासी: फतेहपुर)

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित स्टाफ की पदस्थापना नहीं की जाती और केंद्र को सुचारू रूप से खोलने की लिखित गारंटी नहीं मिलती, तब तक उनका प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा।

Next Post

महिला प्रेमिका वर्षा की हत्या कर आरोपी ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर जिला अस्पताल दमोह में भर्ती

Thu Sep 10 , 2026
हटा/दमोह। हटा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की हत्या अज्जू उर्फ अजय दुबे नामक व्यक्ति द्वारा की गई है। घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में […]

You May Like