महिला प्रेमिका वर्षा की हत्या कर आरोपी ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर जिला अस्पताल दमोह में भर्ती

हटा/दमोह। हटा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की हत्या अज्जू उर्फ अजय दुबे नामक व्यक्ति द्वारा की गई है। घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिला अस्पताल में आए आरोपी सीने में जानू लिखे हुए हैं।

हिरासत के दौरान या पहले आरोपी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसे हटा पुलिस द्वारा दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है, हालांकि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Next Post

धूमधाम से मनेगा नुक्कड़ क्लब का 39वां श्री गणेश महोत्सव, वृंदावन के कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक छटा

Thu Sep 10 , 2026
ग्वालियर। शहर के राम मंदिर चौराहे पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नुक्कड़ क्लब द्वारा श्री गणेश महोत्सव बड़ी ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। विगत 38 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस महोत्सव के लिए प्रकाश नारायण शर्मा के कार्यालय पर क्लब की महत्वपूर्ण बैठक […]

You May Like