DC ने डुप्लेसी के फिफ्टी और पोरेल के आतिशी 34 रनों से SRH को हराया

विशाखापत्तनम 30 मार्च (वार्ता) मिचेल स्टार्क पांच (विकेट) और कुलदीप यादव (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद फाफ डुप्लेसी (50), जेक फ्रेजर-मक्गर्क (38) औरअभिषेक पोरेल (नाबाद 34) की आतिशी पारी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 24 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। यह दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

हैदराबाद के 163 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जेक फ्रेजर-मक्गर्क और फाफ डुप्लेसी की सलामी जोशी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। 10वें ओवर में जीशान अंसारी ने पहले फाफ डुप्लेसी और इसी ओवर में उसके बाद जेक फ्रेजर-मक्गर्क को आउटकर जीत की ओर बढ़ रही दिल्ली को दोहरा झटका दिया। फाफ डुप्लेसी ने 27 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से (50) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं जेक फ्रेजर-मक्गर्क ने 32 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाये। 12वें ओवर में दिल्ली का तीसरा विकेट के एल राहुल (15) के रूप में गिरा। उन्हें जीशान अंसारी ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पाेरेल ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करे हुए 16वें ओवर में 166 का स्कोर कर अपनी टीम सात विकेट से जीत दिलाई। अभिषेक पाेरेल ने 18 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 34) रन बनाये। उन्हें 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। ट्रिस्टन स्टब्स ने 14 गेंदों में तीन चौकों की मदद से (21) रन बनाये।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जीशान अंसारी ने तीन विकेट लिये।

इससे पहले आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 37 के स्कोर पर अपने चार विकेट खो दिये। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (एक) रनआउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन (दो) को तीसरे ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसकी ओवर में उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी (शून्य) को भी अपना शिकार बनाकर दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई। पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड 12 गेंदों में (22) भी स्टार्क का शिकार बने। इसके बाद अनिकेत वर्मा और हाइनरिक क्लासन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट लिये 77 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में मोहित शर्मा ने हाइनरिक क्लासन को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। क्लासन ने 19 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (32) रन बनाये। अभिनव मनोहर (चार) और पैट कमिंस (दो) को कुलदीप यादव ने आउट किया। मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे अनिकेत वर्मा को कुलदीप ने 16वें ओवर में आउट कर हैदराबाद के बड़े स्कोर खड़ा करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अनिकेत वर्मा ने 41 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के लगाते हुए (74) रनों की पारी खेली। अपना आखिरी ओवर फेंकने आये मिचेल स्टार्क ने पहले हर्षल पटेल (पांच) और वियान मुल्डर (नौ) को आउट कर हैदराबाद की पारी को 18.4 ओवर में 163 रन के स्कोर पर समेट दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने 3.5 ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट लिये और कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले। मोहित शर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले किया गेंदबाजी का फैसला

Sun Mar 30 , 2025
गुवाहाटी 30 मार्च (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 11वें मुकाबलें में टॉस जीतकर राजस्थान राॅयल्स के खिालफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस […]

You May Like