सीधी: विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत मंडल अमिलिया, सोनवर्षा एवं सिहावल में 21 एवं 22 मार्च 2026 को दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारम्भ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न विषयों पर विषय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने प्रशिक्षण वर्ग में अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा दिखाया गया एकात्म मानववाद का सिद्धांत संगठन की मूल आत्मा है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देता है। क्योंकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास ही हमारा लक्ष्य है। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि हम उस राजनीतिक पार्टी से है जहां कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी है, भाजपा की विचार धारा अन्य पार्टियों से अलग है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष क्षेत्र का विकास होते देख केवल विरोध करने पर आमादा है। विधायक ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर पात्र व्यक्ति को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प लें। हमारी सरकार ने लोक गारंटी सेवा अधिनियम लागू कर हर नागरिक का काम आसान किया, हर एक परिवार को मुफ्त राशन देने का काम कर रही है। लाडली लक्ष्मी योजना हो या लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हर महीने 1500 रुपये देने का काम कर रही है जिससे हमारी बहनों की आर्थिक समस्या दूर हुई।
श्री पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 6000 रुपए एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा किसानों को 6000 रुपए कुल मिलाकर साल में 12000 रुपये देने का काम कर रही है जिससे किसान समृद्ध हों। ऐसे अनेकों योजनाएं हैं चाहे नल जल की बात हो या आयुष्मान कार्ड से मुफ्त दवा करने का भी प्रावधान है। ऐसी अनेकों योजनाओ के माध्यम से सरकार सभी के उन्नति एवं विकास के लिए कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन की उर्जा, समर्पण एवं वैचारिक दृढ़ता को और अधिक प्रखर करने वाला अत्यंत प्रेरणादायी अवसर है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों को सभी प्रशिक्षण में सम्मिलित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव यही हम असली भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। अपने कार्य क्षेत्र में पूर्ण समर्पण से अपना योगदान दे।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, कार्यक्रम प्रभारी लोरिक यादव, महामंत्री अनिल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अमिलिया सिद्धार्थ गौतम, मंडल अध्यक्ष सोनवर्षा जयशंकर द्विवेदी, शिवदान साकेत, डॉ.देवेन्द्र त्रिपाठी, श्रीमती ऊषा गोपाल पटेल, गजराज सिंह, कपूरचंद साहू, पुनीत पाण्डेय, अशोक शुक्ला, श्रीमती ज्योति कुशवाहा, राजेश्वर पटेल, चंद्रशेखर शुक्ला, दलबहादुर सिंह, कमल सिंह परिहार, पुष्पेन्द्र मिश्रा, श्रीमती अंजू सिंह परिहार, अनिल गुप्ता, सतीश तिवारी, शिरीष शुक्ला, श्रीमती सरोज रावत, प्रदीप शुक्ला, संतोष शुक्ला, मुनेन्द्र शुक्ला, सुभाकर द्विवेदी सहित पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए 2, महामंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
