ग्वालियर: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बैतूल पहुंचकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के देवलोकगमन पर उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बधांया। उन्होने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
विधानसभा अध्यक्ष के साथ ग्वालियर के नेताओं में नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण अशोक जैन एंव अशोक जादौन, पूर्व भाजपा अध्यक्ष देवेश शर्मा, ग्वालियर मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, सोनू मंगल, रमेश सिंह तोमर, अरविंद शर्मा, राहुल ढमोले भी थे।
