​भगत सिंह चौक पर पुलिस का छापा; सट्टा खाईबाज समेत दो गिरफ्तार

परासिया। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे तथा अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र सिंह जाट के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 17 अप्रैल 2026 को थाना परासिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पिपरिया रोड स्थित भगत सिंह चौक पर कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपी

राजू पाल (उम्र 45 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 01, डोंगर चिखली ढाना, परासिया

सिद्धार्थ मुखर्जी (खाईवाज), निवासी परासिया

को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन एवं नगद राशि कुल 1109 रुपये जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वरी पटले सहित प्रआर. मनोज बघेल, प्रआर. आशीष कटारे, आरक्षक अनुरोध बघेल एवं आरक्षक सुमत कुमार धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

भिंड में परशुराम मंदिर पर रुद्राभिषेक कर निकाला 2 किलोमीटर लंबा चल समारोह

Sun Apr 19 , 2026
भिंड। जिलेभर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। भिंड शहर स्थित परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। करीब दो घंटे तक चले इस रुद्राभिषेक में मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और […]

You May Like