भिंड में परशुराम मंदिर पर रुद्राभिषेक कर निकाला 2 किलोमीटर लंबा चल समारोह

भिंड। जिलेभर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। भिंड शहर स्थित परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। करीब दो घंटे तक चले इस रुद्राभिषेक में मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। इसके बाद लहार नगर में भी ब्राह्मण समाज ने अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करते हुए भव्य चल समारोह निकाला। नया बस स्टैंड के पास स्थित परशुराम मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नितिन भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई, जिसके बाद चल समारोह प्रारंभ हुआ। करीब 2 किलोमीटर लंबे इस चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। यह जुलूस नया बस स्टैंड से शुरू होकर विभिन्न मार्गों—बरूआन पुरा चौराहा, मढ़यापुरा चौराहा, मझतौरा चौराहा होते हुए मुख्य बाजार से गुजरकर पचपेड़ा क्षेत्र तक पहुंचा, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ समापन किया गया।

Next Post

श्योपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों को दोपहर 1 बजे तक बंद करने का आदेश जारी

Sun Apr 19 , 2026
श्योपुर। श्योपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही लगेंगे. जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. ये आदेश नवागत कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देश […]

You May Like