सागर से नागपुर रवाना निजी यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया थाना अंतर्गत सिरोंजा के समीप सागर से नागपुर की ओर रवाना निजी यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे सभी सवारिया सुरक्षित बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल मंगलवार की देर रात सागर मुख्य बस स्टैंड से नागपुर की ओर रवाना निजी यात्री बस सात किलोमीटर दूर स्थित सिरोंजा के समीप टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि सड़क किनारे खड़े तीन वाहनो पर बस के पलटने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वही बस मे सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। सूचना मिलने पर मौके पर मकरोनिया पुलिस पहुंच गई और यात्रियो को सुरक्षित बाहर निकाला।

Next Post

सीलिंग के खिलाफ सड़कों के बाद अब रामधुन: गांधी प्रतिमा के सामने बैठे व्यापारी, समस्या के समाधान की मांगी दुआ

Wed Aug 26 , 2026
भोपाल: आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर चल रही सीलिंग की कार्रवाई को लेकर नाराज व्यापारियों ने बुधवार को एक बार फिर विरोध जताया। इस बार व्यापारियों के समूह ने मिंटो हॉल स्थित गांधी जी की प्रतिमा के सामने रामधुन के जरिए विरोध जताया. चैंबर के अध्यक्ष गोविंद गोयल […]

You May Like

मनोरंजन