सीलिंग के खिलाफ सड़कों के बाद अब रामधुन: गांधी प्रतिमा के सामने बैठे व्यापारी, समस्या के समाधान की मांगी दुआ

भोपाल: आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर चल रही सीलिंग की कार्रवाई को लेकर नाराज व्यापारियों ने बुधवार को एक बार फिर विरोध जताया। इस बार व्यापारियों के समूह ने मिंटो हॉल स्थित गांधी जी की प्रतिमा के सामने रामधुन के जरिए विरोध जताया.
चैंबर के अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में व्यापारिक संगठन ने एक जुट होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष रामधुन का गायन कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए मार्गदर्शन की कामना की।
बता दे कि नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतर रहे हैं। पिछले सप्ताह रोशनपुरा चौराहे पर चक्काजाम हुआ था। इसके बाद बाग सेवनिया, अवधपुरी, 10 नंबर और आनंद नगर में भी प्रदर्शन हो चुके हैं।
वहीं, शनिवार को रहवासी संघ ने गुलमोहर कॉलोनी में टॉर्च लाइट रैली निकाली थी। पिछले सप्ताह वे सात नंबर मार्केट में भी रैली निकाल चुके हैं। रहवासियों का कहना है कि किसी भी हालत में रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी नहीं होनी चाहिए।
अब देखना होगा कि व्यापारियों की प्रार्थना सभा के बाद सरकार और नगर निगम का अगला कदम क्या होता है।

Next Post

मास्टर चाबी से महंगी बाइक के लॉक खोलते, नशे और शौक के लिए करते थे चोरी

Wed Aug 26 , 2026
इंदौर: खजराना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन लाख रुपए से अधिक कीमत की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. आरोपी अपने साथ मास्टर चाबियों का गुच्छा रखते थे, जिससे महंगी बाइक के लॉक खोलकर चोरी कर लेते थे. पूछताछ में […]

You May Like

Play sound