लंबे इंतजार के बार शहर कॉंग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

जबलपुर: शहर (जिला) काँग्रेस कमेटी की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की सूची मंगलवार को प्रदेश काँग्रेस कमेटी ने जारी कर दी है, सूची में जबलपुर शहर की चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को जाति, वर्ग, अनुभव के आधार पर प्राथमिकता दी गई है। सूची में प्रदेश कॉंग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों, युवक कॉंग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों, एन एस यू आई के पूर्व अध्यक्ष को भी शामिल कर महत्पूर्ण जवाबदारी दी गई है। जारी सूची के मुताबिक संगठन महासचिव की जिम्मेदारी रितेश गुप्ता “बंटी” को एवं कोषाध्यक्ष की महत्पूर्ण जवाबदारी आरिफ बेग को मिली है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने नवभारत को बताया कि कांग्रेस की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सरबजीत सिंह रील, मनीष चंसोरिया, संजय अहिरवार, नेम सिंह, अजय रावत
सैयद जमीलउद्दीन (ठाकरे), हुकुम चंद जैन, आलोक गुप्ता, सुबोध पहाडिया, संजय,महासचिव पद पर डिक्की जॉन, रवीन्द्र कुशवाहा, उमेश लोधी, मुकेश सराफ अमर चंद बाबरिया, सचिन वाजपेई, निर्मल जैन, आरिफ सिद्दिकी, पंकज निग़म पुष्कल शर्मा, राजेश दीवान, अनिल मिश्रा मिंटु, अरविंद तिवारी “अन्नू”,रंजीत ठाकुर, मोनू अग्रवाल “संदीप”, सचिव पद पर राज शुक्ला, श्रेष्ठ ठाकुर, निशा ओझा, सीमा तिवारी, जयंत मिश्रा, बालकृष्ण सोनकर “सोनू”, शिशिर नन्होरिया, कलीम खान, जुम्मन सेन “प्रवेंद्र”, शक्ति चौकसे, सीमान्त चौहान, केशव कोरी, सोहन गुप्ता “सोनू “मिथुन शिवहरे, आसिफ कुरेशी, मिस्टर जैन “सुधीश”, मो.अल्तमस, असलम खान, अखिलेश शर्मा, ललित कोटबानी, प्रवक्ता पद पर रिजवान अली कोटी,प्रवेंद्र चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी पद पर विष्णु विनोदिया, सैयद मुख्तार अली को नियुक्त किया गया है। विदित हो कि शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि ये कब घोषित होगी। अंततः मंगलवार को इस पर विराम लग गया है।

Next Post

कूनो का चीता नयागांव हाइवे के आसपास, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Wed Apr 8 , 2026
ग्वालियर: कैप वन चीता सांतऊ के जंगल से होते हुये नयागांव पहुंच गया है और वह शिवपुरी लिंक रोड हाईवे से कुछ ही दूरी पर है। इसको लेकर कूनो की ट्रेकिंग टीम और स्थानीय वन अमला चीता की पल पल निगरानी में जुटा है। रात के समय चीता हाइवे को […]

You May Like