रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 8.80 लाख रूपये की ठगी

ग्वालियर: पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने फेसबुक पर पीएनबी वन एप का विज्ञापन देखकर डाउनलोड करना चाहा तो वह डाउनलोड तो हुआ नहीं लेकिन वह ठगी का शिकार हो गये। कुछ देर बाद उनके पास पीएनबी वन एप का अधिकारी बताने वाले एक ठग का कॉल आया। उनको एप डाउनलोड कराने ऑनलाइन प्रोसेस शुरू की। फार्म भराते गये और इस बीच उनके अकाउंट से कैश निकलता गया। सेवा निवृत्त कर्मचारी ने इस पर आपत्ति भी ली।

लेकिन बैंक अधिकारी बनकर ठग रहे शख्स ने विश्वास दिलाया कि यह सारे रूपये 24 घंटे के अंदर अकाउंट में वापिस आ जायेंगे। घटना न्यू जीवाजी नगर थाटीपुर की है। रूपये वापिस नहीं लौटे। ठग ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। पीड़ित व्यक्ति एसपी ग्वालियर से मिले जिसके बाद साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
न्यू जीवाजी नगर थाटीपुर निवासी 70 वर्षीय सत्य प्रकाश पीएनबी बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।

वे मोबाइल में फेसबुक चला रहे थे। तभी पीएनबी बैंक वन एप का एड दिखाई दिया। जिसमें से बैंक जाने की परेशानी से बचने और घर बैठे ही बैंक का काम करने की जानकारी दिखाई दी। वे ऑनलाइन एप डाउनलोड करने लगे। काफी देर तक डाउनलोड नहीं हुआ तो उन्होंने उसे बंद कर दिया। 2 घंटे बाद मोबाइल पर अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया। जिसमें ट्रू कॉलर पर पीएनबी लिखा था। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल कुमार बताया और कहा कि वह पीएनबी वन एप में अफसर है। उसने एप के बारे में जानकारी दी और उनके मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल किया। इसके बाद वह उन्हें बताता गया और जानकारी लेता गया। ऑनलाइन फॉर्म भरते-भरते खाते से रूपये निकलते गए।

Next Post

रामगंजमण्डी-भोपाल रेलवे लाइन फिर ठण्डे बस्ते में, खिलवीपुर तक ट्रैक तैयार लेकिन ट्रेन नहीं पहुंची

Wed Aug 20 , 2025
व्यावरा/राजगढ:अभी भी बहुप्रतीक्षित का दर्जा रखने वाली भोपाल रामगंजमण्डी रेल्वे लाईन के खिलचीपुर से घाटोली राजस्थान के बीच ट्रायल रन पूरा हुए 6 माह बीत चुके है. लेकिन धूमधाम और गाजे-बाजे से हुए इस ट्रायल के 6 महीने बाद भी नागरिकों को हरी झण्डी का इंतजार है. इस भूभाग पर […]

You May Like