रिवर्स होती बस की चपेट में आया हेल्पर, मौत

सागर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में बस स्टेड क पास बस की चपेट में आने से हेल्पर की मौत हो गई। घटना बस रिवर्स करते समय हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर वाहन थाने में खड़ा कराया। महाराजपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस क्र. एमपी04पीए2567 सवारी लेकर सागर से देवरी होते हुए होशंगाबाद जा रही थी। इसी दौरान बस महाराजपुर स्टैंड पर पहुंची। स्टैंड के पास ड्राइवर बस रिवर्स करने लगा। तभी बस का हेल्पर अंकित प्रजापति (24) निवासी पनारी चपेट में आ गया।

जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता, बस का पहिया हेल्पर के ऊपर से निकल गया। जिससे हेल्पर अंकित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। महाराजपुर TI अजय भदौरिया ने बताया बस के पहिए की चपेट में आने से हेल्पर की मौत हुई है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। बस जब्त कर थाने में खड़ी कराई है। ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

Next Post

आमने - सामने हुई बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत तीन घायल

Sun Apr 13 , 2025
सागर । बंडा थाना अंतर्गत आज दोपहर बरा मार्ग पर प्रहलादपुर के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए जिनमें से एक गंभीर है जिसे भोपाल रेफर किया गया है । पुलिस से मिली […]

You May Like