
सागर । बंडा थाना अंतर्गत आज दोपहर बरा मार्ग पर प्रहलादपुर के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए जिनमें से एक गंभीर है जिसे भोपाल रेफर किया गया है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नयन धरा निवासी गुड्डू विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष, उदल सिंह लोधी 40 वर्ष, बंडा से अपने गांव नयन धारा जा रहे थे। नंदूरुई निवासी विनोद अहिरवार रुचि और शांति के साथ बंडा से सागर आ रहा था। प्रहलादपुर के पास दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गई। जिसमें से गुड्डू विश्वकर्मा नयनधरा एवं विनोद अहिरवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्राम वासियों ने 108 को सूचना दी। सूचना पर 108 नंबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सागर रेफर किया गया। उदल लोधी को सागर से भोपाल रेफर किया गया। रुचि और शांति का बंडा में ही इलाज किया गया। घटना की सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है ।
