राष्ट्रपति शासन की मांग जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश-तेदेपा

श्री राव ने रविवार को मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि वाईएसआर कांग्रेस जमीनी स्तर पर टकराव पैदा करने की कोशिश करने के साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का दावा कर दोहरा रवैया अपना रही है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह 16 महीने न्यायिक हिरासत में रहे थे। उन्होंने वाईएसआरसीपी सांसद वाई. एस. अविनाश रेड्डी की गिरफ्तारी के लिए पहले सीबीआई के पहुंचने के दौरान पार्टी के आचरण का भी जिक्र किया।

श्रीनिवास राव ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू सरकार का उद्देश्य प्रत्येक उम्मीदवार को बिना किसी बाधा के नामांकन दाखिल करने और प्रत्येक मतदाता को भयमुक्त होकर मतदान करने का अवसर देना है। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जनता से वाईएसआरसीपी के कथित भड़काऊ बयानों से प्रभावित नहीं होने और तथ्यों के आधार पर स्थिति का आकलन करने की अपील की। साथ ही विपक्षी दल से राष्ट्रपति शासन की मांग के जरिए राजनीतिक अनिश्चितता पैदा करने की कोशिश बंद करने को कहा।

 

Next Post

जगमगाती रोशनी में नहाया शहर

Mon Oct 19 , 2026
सतना:आस्था, भक्ति और उल्लास के महापर्व शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समूचा शहर भक्ति के रस में सराबोर है. शाम ढलते ही शहर की हर सड़क, चौराहा और गली रंग-बिरंगी दूधिया और सतरंगी लाइटों से जगमगा उठी है. भव्य दुर्गा पूजा पांडालों में माँ भगवती के दर्शन और आशीर्वाद […]

You May Like