पाकिस्तान में सुरक्षा बलों के अभियान में आठ आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद 06 मई (वार्ता) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक की मौत हो गयी।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी बयान के मुताबिक सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान, दक्षिणी वजीरिस्तान, बन्नू और खैबर जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया। उत्तरी वजीरिस्तान जिले में अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच झड़प में तीन आतंकवादी मारे गए। दक्षिणी वजीरिस्तान में एक अलग मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। गोलीबारी के दौरान एक सैनिक की भी मौत हो गयी। बन्नू और खैबर जिलों में अभियान में तीन आतंकवादी ढेर हो गये।

मृत आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

Next Post

अमेरिका में संदिग्ध तस्करी नाव पलटने से कम से कम तीन लोगों की मौत, नौ लापता

Tue May 6 , 2025
लॉस एंजिल्‍स, 06 मई (वार्ता) अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के निकट सोमवार सुबह एक नाव के बहकर तट पर आने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि नौ अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यू.एस. कोस्ट गार्ड (यूएससीजी) सहित कई एजेंसियों ने […]

You May Like