भारतीय T20 टीम के सितारे जंगल सफारी के लिए पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे

सिवनी। 21 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 सीरीज होनी है… इससे पहले T20 टीम के कुछ खिलाड़ी सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी करने पहुंचे…T20 क्रिकेट टीम के कप्तान खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, ईशान किशन और रवि बिश्नोई सिवनी स्थित पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे…खिलाड़ियों ने टाइगर रिजर्व में रोमांचक जंगल सफारी का आनंद लिया…इस दौरान वन्यजीवों को नजदीक से देखने का अनुभव खिलाड़ियों के लिए खास रहा…पेंच पहुंचने की खबर मिलते ही फैन्स में उत्साह देखने को मिला, जहां खिलाड़ियों ने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए और उनका अभिवादन स्वीकार किया। भारतीय क्रिकेट सितारों की मौजूदगी से पेंच टाइगर रिजर्व में खास रौनक देखने को मिली।

Next Post

पीएनबी से पैसे निकालते ही 50 हजार की चोरी

Mon Jan 19 , 2026
छतरपुर। नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी का एक मामला सामने आया है। ग्राम मुकरवा निवासी भगवान दास कुशवाहा के बैग से पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालने के तुरंत बाद 50 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने पहले सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन […]

You May Like