
छतरपुर। नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी का एक मामला सामने आया है। ग्राम मुकरवा निवासी भगवान दास कुशवाहा के बैग से पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालने के तुरंत बाद 50 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने पहले सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर सोमवार 19 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया।
पीड़ित भगवान दास कुशवाहा ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बेटी के लिए बाजार करने निकले थे। इसी दौरान दूधनाथ मंदिर के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग से नकदी चोरी कर ली। उन्हें इसकी जानकारी कुछ देर बाद हुई, जब बैग चेक किया गया।
घटना के बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से वह निराश हो गया। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी गए रुपये बरामद करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
