सिंहस्थ: भोपाल, इंदौर, शाजापुर और मंदसौर से अफसरो को उज्जैन बुलाएंगे,सूची का इंतजार

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारियों को देखते हुए उज्जैन में अनुभवी अधिकारियों की विशेष टीम तैनात करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिप्रा परिक्रमा यात्रा के समापन के बाद इस सूची पर औपचारिक मुहर लगाएंगे. इस माह के अंत तक नए अफसरों की टीम उज्जैन पहुंच जाएगी.

सिंहस्थ के तहत शहर में निर्माण, विकास, सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण कार्यों की व्यापक योजना तैयार की गई है, जिन पर कार्य शुरू हो चुका है.अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं, जिससे प्रशासनिक अमले की भारी कमी महसूस हो रही है. उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह, जो पूर्व में नगर निगम आयुक्त रह चुके हैं, इस अभियान की अगुवाई करेंगे.

आईएएस अफसरों की विशेष भूमिका तय की गई है. पूर्व में उज्जैन में सेवाएं दे चुके अफसरों को अन्य जिलों से बुलाया जा रहा है. विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी और मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक को उनके अनुभव के कारण वर्तमान पदों पर ही बनाए रखने का निर्णय लिया गया है. नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. जबकि जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह का नाम कलेक्टर के रूप में प्रस्तावित है.

Next Post

बस में चालक मृत मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat Jun 7 , 2025
सतना : मैहर में हाउसिंग बोर्ड बस स्टैण्ड क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब वहां पर खड़ी एक यात्री बस में चालक का शव पड़ा मिला. इस मामले में परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है. पुलिस की पूछताछ में परिचालक ने बताया कि चालक […]

You May Like