
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस की द कॉम्बिंग गश्त से बदमाशों में हड़कंप मच गया। 203 फरार वारंटी गिरफ्तार कर 251 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 104 स्थाई एवं 99 गिरफ्तारी सहित कुल 203 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना इन्दरगंज, सिरोल, मुरार, पुरानी छावनी, महाराजपुरा, विश्वविद्यालय में 01-01 तथा थाना ग्वालियर मे 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये एवं देहात क्षेत्र के थाना डबरा सिटी, पिछोर, आंतरी, चीनोर एवं उटीला में 01-01 प्रकरण अवैध शराब का पंजीबद्ध किया गया। जुआ के थाना कम्पू एवं पुरानी छावनी में 01-01 प्रकरण तथा अवैध हथियार का थाना बहोड़ापुर, गिरवाई, विश्वविद्यालय एवं बिजौली में 01-01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना महाराजपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध गांजा जप्त किया गया। इस दौरान 107/116 जाफौ में 02 तथा 01 अन्य कार्यवाही की गई।
त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) सुजावल जग्गा, अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
