इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता

मैनचेस्टर, 23 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड ने बुधवार को चौथे टेस्ट मैच में बुधवार को टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

आज यहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि टीम ने ब्रेक का भरपूर उपयोग किया है और उनकी टीम एक फ्रेश माइंडसेट के साथ यह मैच खेलने उतर रही है। स्टोक्स ने कहा कि यह पारंपरिक मैनचेस्टर विकेट नजर आ रही है और उनकी टीम इसका पूरा लाभ उठाने की पूरी कोशिश करेगी।

वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा वह असमंजस की स्थिति में थे इसलिए टॉस हारना उनके लिए अच्छा है। गिल ने कहा कि उनकी टीम ने इस सीरीज में अब तक इंग्लैंड से ज्यादा सत्र अपने नाम किए हैं जो कि उनकी टीम के लिए सकारात्मक पहलू है। भारतीय कप्तान ने कहा कि यह ब्रेक उनकी टीम के लिए आवश्यक था। उन्होंने कहा कि यह पिच अच्छी है और सख्त है। टीम में तीन बदलाव हैं। बी साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर और अंशुल कम्बोज आज का मैच खेल रहे हैं।
इससे पहले दीप दासगुप्ता ने अंशुल कम्बोज को डेब्यू कैप दी है। ऐसे में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंबोज को प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर तरजीह दी गई है। कम्बोज ने रणजी ट्रॉफी की एक पारी में सभी 10 विकेट हासिल किए थे और ऐसा कारनामा करने वाले वह तीसरे गेंदबाज बने थे।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत एकादश:- यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कम्बोज
इंग्‍लैंड एकादश :- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्‍टोक्‍स (कप्तान), जैसी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्‍स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

Next Post

पीवी सिंधु ने विश्व नंबर 6 तोमोका मियाजाकी को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Wed Jul 23 , 2025
चांगझोउ, 23 जुलाई, (वार्ता) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने बुधवार को चांगझोउ के ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में चल रहे प्रतिष्ठित बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट चाइना ओपन 2025 में रोमांचक जीत के साथ महिला एकल के राउंड-ऑफ-16 में प्रवेश किया। विश्व नंबर 6 जापान की तोमोका […]

You May Like