निगमायुक्त ने किया सड़कों का निरीक्षण

ग्वालियर। शुक्रवार को निगम आयुक्त संघ प्रिय अचानक निरीक्षण पर निकले और शहर की प्रमुख सड़कों का जायजा लिया। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने वार्ड 30 स्थित अनुपम नगर में नेहा मेंशन से सचिन तेंदुलकर रोड तक बनने वाली सड़क का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही राजीव प्लाजा पजल पार्किंग वाली रोड से गिर्राज मंदिर एवं छप्पर वाला पुल से ऊंट पुल तक सड़क निर्माण किया जाना है, जिसको लेकर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री यशवंत मैकले एवं क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Next Post

जादू-टोने के शक में युवक की हत्या, चार दोस्त गिरफ्तार

Fri Jan 2 , 2026
माखन नगर। माखन नगर पुलिस ने लापता युवक चंदन नागवंशी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुशील नागवंशी को शक था कि चंदन के परिवार द्वारा कराए गए जादू-टोने के कारण उसकी मां की मृत्यु […]

You May Like