जबलपुर: कमाई का लालच देकर 83 लाख ठगने वाले जालसाज के खिलाफ गढा पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि संस्कार जैन 28 वर्ष निवासी छोटा जैन मंदिर के सामने थाना गढा ने लिखित शिकायत की कि लकड़ी के टाल का काम करता है उसकी लकडी की टाल गंगासागर में अरिहन्त टिम्बर नाम से है। शुभम गुप्ता निवासी भारत कालोनी कोचिंग चलाता था जिस कारण उससे जान पहचान थी। शुभम गुप्ता ने उससे बोला कि टाल खोलना चाहता हूँ तुम चाहो तो मेरी टाल में इनवेस्ट कर दो मुनाफे में तुमको आधा हिस्सा दे दूँगा तो मैने कहा कि ठीक है किन्तु तुमको मुझे फर्म में पार्टनर बनाना पड़ेगा तो शुभम गुप्ता बोला कि मुझ पर भरोसा करो मैं अभी टाल अपने ही नाम पर खोलूँगा किन्तु बाद में तुम्हारा भी नाम जुड़वा लूँगा।
कुल करीब 70 लाख रुपये की राशि शुभम ने टाल खोलने के नाम पर प्राप्त की थी। शुभम ने उसके अलावा अन्य भी कई लोगो से धोखाधड़ी कर रुपये हडपे है जिनमें रंजीत बग्गा निवासी ग्वारीघाट नर्मदा नगर जो बुलेट जोन के नाम से शारदा चौक में दुकान चलाते है उससे भी बिजनेस में इनवेस्ट करने पर मुनाफा दिलाने के नाम पर करीब 6 लाख रुपये प्राप्त किये है। इसी प्रकार देवांग भेडा निवासी भारत कालोनी से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग में इनवेस्ट करने के नाम पर धोखाधड़ी कर करीब 5 लाख रुपये प्राप्त किये गये। इसी प्रकार सुषमा पाठक को उनके किसी जान पहचान के मोहनीश शर्मा के द्वारा बताने पर शुभम गुप्ता को बिजनेस के नाम पर 2 लाख 31 हजार रुपये दे दिये।
