खाद के लिए सुबह से लग रहे लाईन में, पुलिस की मौजूदगी में बट रहा खाद

खिलचीपुर। खिलचीपुर एवं आसपास क्षेत्र में खाद पाने के लिए ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खिलचीपुर स्थित सहकारी विपणन समिति कार्यालय के बाहर सुबह से लम्बी लाईन लग रही है. व्यवस्थित रुप से खाद का वितरण हो सके इसलिए पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया जा रहा है.

बुधवार को लम्बी लाईन के बाद गुरुवार को भी यहां लम्बी लाईन में लगकर खाद लेना पड़ी. लाईन इतनी लम्बी लग रही है कि नम्बर आते-आते कई लोगों को खाद मिल ही नहीं पाता है.

तडक़े से लगते लाईन में

बुधवार एवं गुरुवार को सुबह से ही किसानों को लंबी लाइन में खड़े हुए देखा गया. लाइन में लगने के लिए उनको तडक़े से यहां आना पड़ रहा है. खाद वितरण के लिए सहकारी विपणन समिति कार्यालय के बाहर भारी भीड़ जमा हो रही है. आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों को सुबह से लेकर दोपहर तक लाइन में लगना पड़ रहा है.

ग्राम राघोपुर के किसान फूलसिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे से लाइन में लगे है, लेकिन काफी देर तक नंबर नहीं आया. सेदरा गांव के किसान मांगीलाल ने बताया कि वह चार दिन से खाद के लिए चक्कर लगा रहे है, फिर भी खाद नहीं मिल पाया है.

वितरण की गति धीमे

किसानों ने बताया कि गोदाम में खाद है किंतु वितरण करने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है. पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था तो बनी रही, लेकिन कई किसानों को देर तक इंतजार करना पड़ रहा है.

यूरिया खाद हुआ खत्म

इस संबंध में खिलचीपुर स्थित सहकारी विपणन समिति कार्यालय प्रबंधन का कहना है कि गुरुवार को 240 किसानों को 480 खाद के थैलो का वितरण किया गया. हालांकि गुरुवार को यूरिया खाद का स्टॉक यहां पूर्णत: खत्म हो गया. प्रबंधन का कहना है कि शुक्रवार को खाद की गाड़ी आती है तो खाद का वितरण किया जाएगा.

प्रबंधन ने कहा व्यवस्थित बंट रहा खाद

इस संबंध में खिलचीपुर स्थित सहकारी विपणन समिति कार्यालय प्रबंधन का कहना है कि गुरुवार को व्यवस्थित तौर पर खाद का वितरण किया गया. गौरतलब है कि बुधवार को अधिक भीड़ होने के कारण खाद वितरण के दौरान अफरा-तफरी का वातावरण बन रहा था. खाद लेने सुबह से लम्बी लाईन लग रही है.

 

 

Next Post

47 केंद्रों के आए प्रस्ताव, 55 के लिए लिखी चिट्ठी

Fri Nov 14 , 2025
जबलपुर:समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी जोरों पर चल रही है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र बनाने के लिए अभी तक 47 सहकारी समितियों के प्रस्ताव आ चुके हैं। इसके अलावा खाद्य विभाग ने भी जिला पंचायत सीईओ को 55 महिला स्व- […]

You May Like

मनोरंजन