मंधाना और रॉड्रिग्स के अर्धशतक, भारतीय महिला टीम ने बनाये 176/5

एडिलेड, 21 फरवरी (वार्ता) स्मृति मंधाना (82) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (59) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने शनिवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट पर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

आज यहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को किम गार्थ ने तीसरे ओवर में शेफाली वर्मा (सात) को आउट कर पहला झटका दिया। ऐसे समय में बल्लेबाजी करने आयी जेमिमाह रॉड्रिग्स ने स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 121 रनों की साझेदारी हुई। 17वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने स्मृति मंधाना को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 82 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर में सोफी मोलिन्यू ने ऋचा घोष (18) का शिकार कर लिया। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऐनाबेल सदरलैंड ने जेमिमाह रॉड्रिग्स को आउट किया। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 46 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 59 रन बनाये। अगली ही गेंद पर अमनजोत कौर (एक) रनआउट हुई। भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 176 रनों का स्कोर बनाया।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए ऐनाबेल सदरलैंड ने दो विकेट लिये। सोफी मोलिन्यू और किम गार्थ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

अगले कोच का ड्यूटी स्टेशन अफगानिस्तान में होगा: एसीबी प्रमुख

Sat Feb 21 , 2026
काबुल, 21 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि बोर्ड के अधिकारी चाहते है कि उनका अगला राष्ट्रीय मुख्य कोच और सहयोगी स्टाफ ऑफ सीजन के दौरान अफगानिस्तान से काम करे। अफगानिस्तान के मौजूदा टी-20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने और जोनाथन […]

You May Like

मनोरंजन