दो बेटियों के पिता ने लगाई फांसी, मौत

शाजापुर। जिले के ग्राम टुंगनी में रविवार को मंगल उर्फ पप्पू कराड़ा फांसी के फंदे पर लटका मिला. घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने यह देखा और लोगों को सूचित किया, सूचना मिलते ही परिजन और मौके पर मौजूद लोग पहुंचे. उन्होंने युवक के शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्राम टुंगनी के सरपंच ईश्वरसिंह सोंती ने बताया कि मृतक की पत्नी दो दिन पहले ही मायके गई थी. मृतक की दो बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है. अस्पताल पुलिस चौकी के एसआई बाबूलाल डाबी के अनुसार मर्ग कायम कर मामले की जांच संबंधित थाने को भेजी जाएगी, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Next Post

पहलगाम हमला: व्यापारी एसोसिएशन ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी 

Sun Apr 27 , 2025
भोपाल। गुजराती समाज भवन मे मध्य भारत प्रांत सोना चांदी गलाई टच व्यापारी एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई उसके बाद पहलगाम में हुई घटना के विरोध में मृत लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like