डंफर की टक्कर से पुत्र की मौके पर ही मौत, पिता ने अस्पताल में दम तोड़ा

मुरैना। सबलगढ़ नगर में सिविल अस्पताल के पास बेनीपुरा तिराहे पर आज एक डंफर ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में जोरदार टक्टर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और पिता को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया जिसे मुरैना रेफर किया गया वहां पहुंचते ही पिता ने भी दम तोड़ दिया

टेटरा थाना के ग्राम मड़ेवा निवासी महेश गौड़ जो मीठा कुआं के पास पैठे बनाने की फैक्टरी चलाता था वह सबलगढ़ अपने निवास से पैठे की फैक्ट्री पर अपने पंद्रह वर्षीय बेटे प्रियांशु गौड के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई और महेश घायल हो गया उसे सिविल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महेश को मुरैना रेफर कर दिया। मुरैना अस्पताल पहुंचकर महेश ने भी दम तोड दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों ने मौके पर ही आक्रोश व्यक्त किया और आवागमन अवरुद्ध कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक प्रियांशु का पी एम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ दुर्घटना हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। टक्कर के बाद डंपर चालक डंफर को छोड़ कर भाग गया पुलिस चालक की तलाश कर रही है और डंफर को पुलिस ने जप्त कर लिया है

Next Post

देश की आत्मा को बचाना है, तो कांग्रेस संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना होगा : बजरंग पुनिया

Mon Jun 16 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर शहर के लिए नियुक्त अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बजरंग पुनिया के मुख्यातिथ्य, मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुनील जेन, सुश्री हिना कांवरे के आतिथ्य एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में शहर जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक के […]

You May Like